Edited By meena, Updated: 10 Mar, 2021 06:08 PM
वेस्ट बंगाल की पुलिस ने जैसे ही सिंगरौली के जीपी पैलेस पर छापेमारी कर चंदन सुनार को गिरफ्तार किया तो हर कोई हैरान था। लेकिन सच्चाई सामने आने पर सबके होश उड़ गए। कई सालों से नाम बदलकर रह रहा चंदमोहन असल में किडनैपर चंदन सोनार था जो मूल रुप से बिहार...
सिंगरौली(अनिल सिंह): लड़कियों से किडनैपिग करवा कर लाखों रुपए फिरौती मांगने वाले एक शातिर को वेस्ट बंगाल पुलिस ने सिंगरौली से गिरफ्तार किया है। आरोपी का सिंगरौली में एक आलीशान होटल है और वह जहां पहचान छिपाकर रह रहा था।
वेस्ट बंगाल की पुलिस ने जैसे ही सिंगरौली के जीपी पैलेस पर छापेमारी कर चंदन सुनार को गिरफ्तार किया तो हर कोई हैरान था। लेकिन सच्चाई सामने आने पर सबके होश उड़ गए। कई सालों से नाम बदलकर रह रहा चंदमोहन असल में किडनैपर चंदन सोनार था जो मूल रुप से बिहार निवासी है। उस पर अलग-अलग राज्यों में 10 लाख का इनाम रखा गया था जिसकी स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भनक तक नहीं थी। बताया जा रहा है कि चंदन सुनार किडनेपिंग का मास्टरमाइंड है। जो लड़कियों के जरिए किडनैपिंग करवाता था।