Edited By Vikas kumar, Updated: 28 Apr, 2020 03:31 PM
मध्यप्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसारते जा रहा है। इसी बीच रायसेन जिले में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अब कुल मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हो चुकी है। रायसेन के पल्ली गां...
रायसेन: मध्यप्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसारते जा रहा है। इसी बीच रायसेन जिले में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अब कुल मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हो चुकी है। रायसेन के पल्ली गांव में जिन 10 मरीजों को संक्रमण की पुष्टि हुई है, वे पहले से संक्रमित 10 जमातीयों के रिश्तेदार हैं। नए संक्रमित लोगों में 2 महिलाएं और एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है।
दरअसल मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के अल्ली गांव में आज दो महिलाओं और एक बच्चे समेत 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये वही अल्ली गांव है जहां 10 जमातीयों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को घुसने नहीं दिया था। जिसके चलते जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिसबल भेज कर गांव में जमातियों के रिश्तेदारों की जांच करवाई थी। और जब रिपोर्ट आई तो 10 लोग संक्रमित निकले। जिसके बाद सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।