अब छेड़छाड़ करने पर मनचलों को लगेगा ‘जोर का झटका’, छात्रा ने बनाया करंट मारने वाला ‘जूता’

Edited By Prashar, Updated: 11 Aug, 2018 05:49 PM

11th standard girl make a shoe which will hit the motions

दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में मध्य प्रदेश हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन अब ऐसे दरिंदों की खैर नहीं है जो इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। समस्या से निपटने और सुरक्षा के लिए जिला की 11वीं की एक छात्रा ने ऐसा जूता बनाया है जिसके उपयोग से...

खंडवा : दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में मध्य प्रदेश हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन अब ऐसे दरिंदों की खैर नहीं है जो इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। समस्या से निपटने और सुरक्षा के लिए जिला की 11वीं की एक छात्रा ने ऐसा जूता बनाया है जिसके उपयोग से छेड़छाड़ करने पर मनचले को जोर से करंट का झटका लगेगा।

ऐसा आया जूता बनाने का आइडिया
दरअसल साक्षी का गुंड़ी गांव की रहने वाली है और उसे घर से स्कूल उसका स्कूल करीब तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में रास्ते में मनचलों से खुद की सुरक्षा का ख्याल करते हुए साक्षी को करंट मारने वाले जूते तैयार करने का आइडिया आया।

PunjabKesari

जूते को दिया शॉक शू’ नाम
साक्षी ने इस डिवाइस को शॉक शू का नाम दिया है। करीब तीन महीने की मेहनत के बाद यह डिवाइस बनाया। इसके सोल में करंट पैदा करने का सर्किट लगाया गया है।

सुरक्षा के लिए बनाया जूता
साक्षी के अनुसार इस जूते की मदद से अकेली लड़कियां, महिलाएं अपनी हिफाजत खुद कर सकेंगी और अगर किसी ने छेड़छाड़ की कोशिश की तो ऐसे मनचलों को यह जूता करंट मरेगा।

PunjabKesari

विज्ञान प्रदर्शनी में जमकर हुई शॉक शू की तारीफ
साक्षी ने इस जूते को विज्ञान प्रदर्शनी में रखा जहां सभी ने इस जूते के मॉडल को सराहा। इसे तैयार करने में स्कूल की प्रिंसिपल कुर्रत फातिमा और स्कूल की दूसरी लड़कियों ने काफी मदद की। लड़कियों को अपने इस मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने की उम्मीद है।

मोबाइल चार्जर से चार्ज हो जाएगा यह जूता
इस जूते में एक बैटरी से ऑपरेट होने वाली यूनिट लगाई गई है। जूता यूं तो सामान्य दिखता है, लेकिन इसमें लगे स्विच को ऑन करने पर वह प्रहार करती है जिससे सामने वाले बदमाश को करंट लगेगा। मोबाइल के चार्जर से ही इसे चार्ज किया जा सकता है। इस शॉक शू को पहनने वाली लड़की, महिला पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। साक्षी का कहना है कि अगर इस जूते के मॉडल पर सरकार गौर करे तो लड़कियों की सुरक्षा के लिए बेहतर कदम साबित होगा।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!