Edited By suman, Updated: 19 Feb, 2019 08:48 AM
नीमच जिले से सटे राजस्थान के चित्तौड़गढ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के रामदेवरा-अम्बावली क्षेत्र में एनएच 113 पर एक शादी की बिन्दौली जा रही थी। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने लोगों को कुचल दिया। घटना में...
भोपाल: नीमच जिले से सटे राजस्थान के चित्तौड़गढ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के रामदेवरा-अम्बावली में एनएच 113 पर एक शादी की बिन्दौली जा रही थी। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने लोगों को कुचल दिया। घटना में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए हैं।
शवों को छोटी सादड़ी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घायलों का उपचार भी इसी अस्पताल में चल रहा है। लोगों को कुचलने के बाद चालक कुछ ही दूरी पर ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर निम्बाहेडा और नीमच पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों और मृतकों को छोटी सादड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।