Edited By Jagdev Singh, Updated: 14 Apr, 2020 01:36 PM
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में आज 3 लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला सीएमएचओ भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी और सेंधवा के कोरोना पॉजिटिव मरीज के ...
बड़वानी (संदीप कुशवाह): मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में आज 3 लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला सीएमएचओ भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी और सेंधवा के कोरोना पॉजिटिव मरीज के क्वारंटाइन वाला एक लड़का पॉजिटिव पाया गया है। सीएमएचओ के पाॅजिटिव पाए जाने से प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। अब सेंधवा में 14 तो वहीं बड़वानी में 3 सहित जिले कुल 17 पॉजिटिव मरीज हो गए है।
बड़वानी जिले में आज 3 लोग और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। सबसे बड़ी बात है कि जिला सीएमएचओ अनीता सिंगारे और जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स मंशा पांडे सहित सेंधवा में पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए परिवार के क्वारंटाइन वाला लड़का अयाज लुकमान 15 वर्ष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही अब जिले में कुल 17 पॉजिटिव हो गए हैं। जिसमें 14 सेंधवा निवासी हैं और 3 बड़वानी शहर के रहने वाले हैं।
बड़वानी सीएमएचओ के पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासनिक हलचल काफी तेज हो गई है और उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं सीएमएचओ स्टाफ नर्स और सेंधवा में पॉजिटिव पाया गया लड़का पहले से ही आइसोलेट थे। विदित हो कि जिले में सबसे पहले सेंधवा में 3 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे उसके बाद लगातार इजाफा हो रहा है। अब 14 सेंधवा ओर 3 बड़वानी कुल जिले में 17 पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं संक्रमित पाए जाने के बाद से जहां सेंधवा में 4 अप्रैल से कर्फ्यू जारी है। वहीं बड़वानी में भी 4 दिनों कर्फ्यू जारी है। पुलिस प्रशासन लोगों को लॉकडाउन का पालन करवाने में लगा हुआ है।