Edited By suman, Updated: 19 Aug, 2018 03:28 PM
देपालपुर के बडेनिया में खाना खाने के बाद दो बच्चियों की मौत हो गई, दोनों ही सगी बहनें हैं। जानकारी के अनुसार 9 साल साक्षी पिता नितेश और उसकी छोटी बहन 5 साल की दिक्षी की शनिवार रात खाना खाने के बाद तबीयत खराब हो गई थी।
इंदौर : देपालपुर के बडेनिया में खाना खाने के बाद दो बच्चियों की मौत हो गई, दोनों ही सगी बहनें हैं। जानकारी के अनुसार 9 साल साक्षी पिता नितेश और उसकी छोटी बहन 5 साल की दिक्षी की शनिवार रात खाना खाने के बाद तबीयत खराब हो गई थी।
उन्हें उल्टियां होने के बाद परिवार के लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। यह खबर जब घर पहुंची तो उनकी मां की तबीयत भी खराब हो गई। मां को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उस भोजन की जांच कर रही है, जिसे खाकर तीनों की हालत खराब हुई। पुलिस को इस पूरे मामले में फूड पॉइजनिंग के अलावा दूसरे बिंदुओं पर भी शंका है।