सिवनी में धर्म परिवर्तन का दूसरा मामला आया सामने, आरोपी फरार

Edited By shahil sharma, Updated: 08 Feb, 2021 12:34 PM

2nd proselytism case came in to light in seoni mp

सिवनी जिले के आदेगांव में धर्मान्तरण का दूसरा मामला सामने आया है। अध्यादेश के आने के बाद मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में ये दूसरा मामला आया है। जानकारी के मुताबिक सिवनी जिले के आदेगांव थाना के तहत ग्राम सिमरिया में एक घर में हो...

सिवनी (पवन डेहरिया): सिवनी जिले के आदेगांव में धर्मान्तरण का दूसरा मामला सामने आया है। अध्यादेश के आने के बाद मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में ये दूसरा मामला आया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक सिवनी जिले के आदेगांव थाना के तहत ग्राम सिमरिया में एक घर में हो रहे धर्मांतरण की सूचना मिलते ही आदेगांव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही धर्मांतरण कराने वाले चार ईसाई वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 की धारा 5 ,295 (क) के तहत मामला  दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि धर्मांतरण का ये खेल आदिवासी क्षेत्र में  करीब 1 साल से चल रहा था।

ईसाई मिशनरी ने भोले-भाले आदिवासियों को इलाज के पैसे का प्रलोभन देकर दबाव बनाकर कराया जाता है। धर्मांतरण सिवनी जिले का ये दूसरा मामला है। 1 महीने पहले ही सिवनी जिले के कुरई थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!