Edited By shahil sharma, Updated: 19 Mar, 2021 01:50 PM
जिला मुख्यालय से नागपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम कलबोडी के पास शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला और 2 पुरूषों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर नागपुर जाने वाले मार्ग पर कलबोडी के पास...
सिवनी (अब्दुल काबिज खान): जिला मुख्यालय से नागपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम कलबोडी के पास शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला और 2 पुरूषों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर नागपुर जाने वाले मार्ग पर कलबोडी के पास एक कार क्रमांक एमपी-20 सीडी 3358 एक ट्रक के पीछे जा घुसी, जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर किया गया। अस्पताल में दो और घायलों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार कार में सवार परिवार तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। हादसे में अन्य दो लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं एक अन्य बच्ची घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल सिवनी में किया जा रहा है। कार में सवार परिवार सिवनी जिले के भैरोगंज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
कुरई थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। इस घटना क्रम में एक बच्ची भी घायल हुई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल है जिसका उपचार जिला चिकित्सालय सिवनी में किया जा रहा है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।