किडनैपर की तलाश में निकला पुलिस वाहन हादसे का शिकार, 3 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

Edited By meena, Updated: 03 Dec, 2021 02:01 PM

3 policemen of budera police station died in the accident

टीकमगढ जिले के बुडेरा थाना से दबिश के लिए निकली पुलिस पार्टी यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बुलैरो गाड़ी के दो टुकड़े हो गए। इस हादसे 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हैं। इसमें सवार मुख्य आरक्षक भवानी प्रसाद,...

टीकमगढ़(राजेश मिश्रा): टीकमगढ जिले के बुडेरा थाना से दबिश के लिए निकली पुलिस पार्टी यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बुलैरो गाड़ी के दो टुकड़े हो गए। इस हादसे 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हैं। इसमें सवार मुख्य आरक्षक भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि आरक्षक कमलेंद्र यादव ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुख्य आरक्षक रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के चार बजे थाना सुरीर क्षेत्र में हुए हादसे में मध्य प्रदेश पुलिस के 3 जवानों समेत 5 लोगों की मृत्यु हो गई। 3 लोग घायल हैं। टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा पुलिस हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश देने निकली थी। बुडेरा क्षेत्र से एक किशोरी वालिका को पिंटू नामक आरोपी युवक भगा ले गया था। पुलिस को युवक की लोकेशन बहादुरगढ़ में मिली थी।

fierce road accident on yamuna expressway
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल हीरा देवी युवक की बहन प्रीति एवं बहनोई धर्मेंद्र निवासी ललितपुर आदि लोग सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ जा रहे थे। गाड़ी जगदीश नामक युवक चला रहा था। तभी यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के पास गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!