Edited By shahil sharma, Updated: 12 Mar, 2021 09:09 PM
पुलिस ने दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल हजीरा क्षेत्र में रहने वाला ये युवक पेशे से मजदूर है और अपनी मुंह बोली बहन के यहां अक्सर आता जाता रहता था। अपनी बहन की 3 साल की...
ग्वालियर (सचिन बहरानी): पुलिस ने दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल हजीरा क्षेत्र में रहने वाला ये युवक पेशे से मजदूर है और अपनी मुंह बोली बहन के यहां अक्सर आता जाता रहता था। अपनी बहन की 3 साल की बेटी को अकेला पाकर उसे चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला। बताया जा रहा है कि बच्ची को घर में नहीं पाकर उसकी मां लड़की को ढूंढने निकली तो युवक के साथ बच्ची को गलत हरकत करते देखा गया। चिल्लाने पर युवक मौके से भाग निकला। बच्ची युवक की पूरी हरकत मां के सामने बयां कर दी। उसके बाद लड़की और उसकी मां ग्वालियर थाने पहुंच गई। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पता ये भी चला है कि युवक मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ है। बच्ची के साथ उसने ये अश्लील हरकत किस मानसिक स्थिति में की। इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल करवाया जाएगा। इस बीच बच्ची का मेडिकल करवाया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के राजाजी के बाड़ा इलाके की बताई जा रही है।