मातम में बदली शादी की खुशियां, नदी में नहाने गए 3 युवक डूबे

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 14 May, 2019 09:05 AM

3 youths drowning in river

एक शादी समारोह में शामिल होने गए तीन युवक नदी में नहाते समय डूब गए। जिसमें से दो युवक इंदौर व एक युवक खरगोन का रहने वाला था। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गौरव, 15 वर्षीय तुषार उर्फ छोटू तथा 18 वर्षीय प्रिंस वर्मा के तौर पर हुई है। गौरव इंदौर के राम नगर...

इंदौर: एक शादी समारोह में शामिल होने गए तीन युवक नदी में नहाते समय डूब गए। जिसमें से दो युवक इंदौर व एक युवक खरगोन का रहने वाला था। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गौरव, 15 वर्षीय तुषार उर्फ छोटू तथा 18 वर्षीय प्रिंस वर्मा के तौर पर हुई है। गौरव इंदौर के राम नगर और तुषार बाणगंगा का रहने वाला है, वहीं प्रिंस मोतीपुरा जिला खरगोन का था।

PunjabKesari


जानकारी के अनुसार, मोतीपुरा की संगीता साल्वे के घर इंदौर निवासी उनके भानजे रोहित साल्वे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए गौरव, तुषार, प्रथम परमार आए थे। सुबह ठिबगांव से बरात लौटने के बाद तीनों ने नदी में नहाने का प्लान बनाया। इनके साथ प्रिंस वर्मा भी चल दिया।

PunjabKesari


इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी इंदौर निवासी प्रत्यक्षदर्शी सनी साल्वे ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वे लोग पहले से नदी में थे। एक बार ये लोग नहा चुके थे। तुषार का बड़ा भाई मोनू भी वहीं था। हमने उन्हें घर चलने को कहा। चारों ने कहा नीचे शैंपू से नहाकर आते हैं। हम फव्वारे का पानी पीने लगे। चारों ने शैंपू लगाया। फिर तुषार, प्रिंस व गौरव नहाने के लिए कूदे। उसके बाद प्रथम ने छलांग लगा दी। वह डूबने लगा। हम 50 मीटर दूर खड़े थे। उसकी आवाज सुनकर हम दौड़े प्रथम के बाल खींचकर उसे बाहर निकाला। पीछे पलटकर देखा तो नदी में तीनों नहीं दिखे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!