तेल भरवाकर भाग रहे कार चालक ने पेट्रोल कर्मी को कुचला,रोकने की कोशिश कर रहे कर्मचारी का हाथ पकड़ 500 मीटर घसीटा,मौत

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Mar, 2026 04:48 PM

a car driver crushed a petrol pump attendant while fleeing after filling fuel

इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार चालक ने युवक को सैकड़ों मीटर तक घसीट दिया

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार चालक ने युवक को सैकड़ों मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही परिजनों ने मृतक का शव रखकर चक्कजाम कर दिया उनकी मांग थी की आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसपर कड़ी कार्रवाई की जाए।

PunjabKesari

दरअसल इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के कजलाना स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले रोहित परमार से एक कार चालक ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद चालक पैसे दिए बिना ही कार लेकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि यह देखकर पंप कर्मचारी रोहित परमार ने कार को रोकने और चालक को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोप है कि कार चालक ने रोहित का हाथ पकड़ लिया।

तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए उसे करीब 400 से 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कुछ दूरी पर रोहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित पिता शंकरलाल परमार, निवासी मालीखेड़ी, तहसील सांवेर के रूप में हुई है। वहीं इंदौर ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चलती हुई दिखाई दे रही है और रोहित उसके साथ भागता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!