वर्ग विशेष की लड़की ने मंदिर में दूसरे धर्म के लड़के से रचाई शादी, जमकर हुआ विवाद, छावनी में बदला एरिया

Edited By meena, Updated: 06 Apr, 2021 11:00 AM

a girl from a particular class got married in the temple

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात तनाव को स्थिति उत्पन्न हो गई, बताया जा रहा है एक वर्ग विशेष की लड़की ने एक युवक के साथ 2 दिन पहले भाग गई थी और फिर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। वही उसके परिवार वाले दोनों को खोज रहे थे और इसी बीच वे...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात तनाव को स्थिति उत्पन्न हो गई, बताया जा रहा है एक वर्ग विशेष की लड़की ने एक युवक के साथ 2 दिन पहले भाग गई थी और फिर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। वही उसके परिवार वाले दोनों को खोज रहे थे और इसी बीच वे दोनों सुरक्षा के लिहाज से सदर बाजार थाने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष का आमना सामना हो गया और थाने से कुछ दूरी पर पथराव भी हुआ।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है वर्ग विशेष की युवती ने एक लड़के से मंदिर में शादी कर ली थी। युवती के परिवार वाले उसे वापिस लेने थाने पहुंचे लेकिन वह लड़के के साथ जाने पर अड़ी रही। इसकी सूचना मिलते ही दोनों वर्ग के लोग थाने पर जमा हो गए और गहमा गहमी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दो एसपी बल के साथ पहुंचे और दोनों वर्ग को अलग किया और समझाइश दी गई।

PunjabKesari

वही बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और पथराव भी हुआ। हालांकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है। पुलिस ने बताया कि लड़का लड़की के बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसी बीच वर्ग विशेष की लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वह कहती नजर आई कि वह उसी लड़के के साथ जाएगी परिजन के साथ नहीं जाना चाहती है और परिवार दबाव बना रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!