Edited By Vikas kumar, Updated: 06 Nov, 2018 03:25 PM
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देशन पत्र में अपने आय-व्यय का जो ब्यौरा दिया है। उसके अनुसार उनके पास 10 करोड़ 45 लाख 82 हजार 140 रुपए हैं। वहीं उनकी पत्नी के पा...
भोपाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देशन पत्र में अपने आय-व्यय का जो ब्यौरा दिया है। उसके अनुसार उनके पास 10 करोड़ 45 लाख 82 हजार 140 रुपए हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 7 करोड़ 30 लाख 11 हजार 866 रुपए हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शिवराज पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'शिवराज सिंह जी कौन सी खेती करते हैं भाई ? करोड़ों की सम्पत्ति और 7 किलो सोना कहाँ से आया'?
बता दें कि 'आम आदमी पार्टी' प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही है, जिसको लेकर पार्टी लगातार कांग्रेस-बीजेपी पर हमला बोल रही है।