Edited By Vikas kumar, Updated: 03 Nov, 2018 06:36 PM
शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे, और शनिवार को मुख्यमंत्री के साले ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस पर प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आद...
भोपाल: शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे, और शनिवार को मुख्यमंत्री के साले ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस पर प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने तंज कसा है।
आम आदमी पार्टी ने भाजपा कांग्रेस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि, 'कल कांग्रेस के पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल हुआ। आज मुख्यमंत्री जी के साले कांग्रेस में शामिल हुए। मध्यप्रदेश वासियों, ये दोनों पार्टी सिर्फ सत्ता की भूखी है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टी के नेता दल-बदल कर रहे हैं, इसी बात को लेकर आप ने दोनों पार्टियों पर मिले होने की बात कही है