Edited By Vikas kumar, Updated: 10 Dec, 2018 02:24 PM
जिले में आए दिन आवारा पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा सागर से सपा प्रत्याशी जगदीश यादव के साथ हुआ। रविवार रात उनकी बाइक के आगे एक मवेशी आ गया जिस...
सागर: जिले में आए दिन आवारा पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा सागर से सपा प्रत्याशी जगदीश यादव के साथ हुआ। रविवार रात उनकी बाइक के आगे एक मवेशी आ गया जिससे उनकी बाइक फिसल गई। इस हादसे में उनके हाथ-पैर और जबड़े में चोट आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जगदीश यादव रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे बड़ा बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक के आगे मवेशी आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। हालांकि हादसे में जगदीश को गहरी चोट नहीं आई है, लेकिन उनका जबड़ा और हाथ-पैर चोटिल हो गए हैं। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।