Edited By meena, Updated: 26 Nov, 2019 11:48 AM
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर स्टेटस बदलने के बाद मध्यप्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आध्यात्मिक गुरु...
भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर स्टेटस बदलने के बाद मध्यप्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्विटर से सिंधिया के स्टेटस से कांग्रेस हटाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और बायो बदलने का कारण पूछा है।
प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, उनके ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आचार्य ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि सवाल यह नहीं कि सिंधिया ने स्टेटस कब बदला सवाल यह है कि उन्होंने स्टेटस क्यों बदला।