आचार्य विद्यासागर महाराज का अशोकनगर में पहली बार आगमन, हजारों लोगों ने लिया आशीर्वाद

Edited By Vikas kumar, Updated: 04 Dec, 2018 01:53 PM

acharya vidyasagar maharaj s first visit to ashoknagar

जैन धर्म के आचार्य मुनि श्री 108 विद्यासागर महाराज का अशोकनगर में पहली बार आगमन हो गया। आचार्य श्री सोमवार की शाम को यहां के मदऊखेड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने रात का विश्राम यहां...

मुंगावली: जैन धर्म के आचार्य मुनि श्री 108 विद्यासागर महाराज का अशोकनगर में पहली बार आगमन हो गया। आचार्य श्री सोमवार की शाम को यहां के मदऊखेड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने रात का विश्राम यहां के विद्यालय में किया। इस बीच जैन समाज के साथ दूसरे समाज के लोगों ने भी यहां पहुंच कर आचार्य मुनी से आशीर्वाद लिया। आचार्य मुनि श्री 108 विद्यासागर महाराज ने अशोकनगर में पहली बार आगमन किया है। जिसको लेकर जैन समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों में भी काफी उत्साह है। आचार्य श्री के आगमन की तैयारी में पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। जैसे ही आचार्य श्री की देवगढ़ से मुंगावली की ओर आने की सूचना मिली इसके बाद लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, और महाराज के आगमन को भव्य बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जूट गए।
 
PunjabKesari

आज होगा आचार्य मुनि श्री का मुंगावली आगमन
आचार्य विद्यासागर महाराज के नगर में पहली बार आगमन को लेकर नगरवासी काफी उत्साहित हैं। यहां के लोगों द्वारा उनके आगमन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जैन समाज द्वारा मंदिरों को आकर्षक झालरों से सजाया जा रहा है। वहीं मुंगावली के हर चौराहे व मुख्य सड़कों पर चमकती जरी झंडी भी लगाई गई हैं। जैन समाज के हर घर में दीपावली जैसा पर्व मनाने की योजना  तैयार की गई है। शहर की हर बड़ी सड़कों पर जगह-जगह आकर्षक रंगोलियां भी सजाई गई हैं।

प्रशासन के सामने सुरक्षा व्यवस्था बडी़ चुनौती
आचार्य विद्यासागर महाराज द्वारा सत्संग नगर प्रवेश करने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि, आचार्य श्री के दर्शन के लिए प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालू मुंगावली पहुंच सकते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, आचार्य श्री के मुंगावली में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही अशोकनगर व सागर जिले के सैकड़ों लोग अपने वाहनों से मदऊखेड़ी गांव पहुंचे। 

तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन सजग
आचार्य विद्यासागर महाराज के मुंगावली आगमन को लेकर जैन समाज के द्वारा संत निवास, निहार भूमि की साफ सफाई कराई गई। आचार्यश्री के आगमन पर यातायात व्यवस्था को बनाए एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन भी सजग नजर आया। जगह जगह पर पुलिस की मौजूदगी देखी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!