Edited By meena, Updated: 23 Sep, 2026 01:00 PM

राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां वकील से मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है...
भोपाल (इजहार खान) : राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां वकील से मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन अहिरवार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, 45 वर्षीय अधिवक्ता राकेश रावल के साथ थाने के भीतर पुलिसकर्मियों द्वारा बदसलूकी और मारपीट का आरोप है। घटना से आक्रोशित सैकड़ों वकीलों ने विरोध जताया और देर रात करीब 3 बजे तक जहांगीराबाद थाने का घेराव किया। वकीलों ने संबधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार सुबह भोपाल जिला अदालत में भी वकीलों ने प्रदर्शन किया और पैरवी से दूरी बनाए रखी। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच कराई और सामने आए तथ्यों के आधार पर जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन अहिरवार और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी जारी है। वकील से मारपीट के इस मामले के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे। अब वरिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। फिलहाल पूरे मामले में जांच के आधार पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।