इंदौरियों को आखिरी चेतावनी! 11 बजे के बाद सड़क पर दिखे तो होगी कानूनी कार्रवाई

Edited By meena, Updated: 26 Dec, 2021 01:46 PM

additional dcp warned those roaming outside in night curfew

तेजी से बढ़ते कोरोना के मरीजों की चेन को तोड़ने और आमजन को इस माहमारी से बचाने के मकसद से सीएम ने एक एहतियात के तौर पर मध्यप्रदेश में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया, लेकिन आमजन है कि कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते और खुद...

इंदौर(सचिन बहरानी): तेजी से बढ़ते कोरोना के मरीजों की चेन को तोड़ने और आमजन को इस माहमारी से बचाने के मकसद से सीएम ने एक एहतियात के तौर पर मध्यप्रदेश में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया, लेकिन आमजन है कि कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते और खुद के स्वास्थ्य से बेखबर शहर में घूमते नजर आते हैं। प्रशासन की बात ना मानने वालों को समझाइश देने के मकसद से एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी कुछ सड़कों पर उतरे हो लोगों को एक आखरी चेतावनी देते हुए घरों का रास्ता दिखाया।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद इंदौर में पुलिस ने कर्फ्यू लगने की मुनादी शुरू की मुनादी करने में खुद एडिशनल डीसीपी एल आई जी चौराहे पर जनता को आज आखरी चेतावनी देते हुए दिखे। उन्होंने सड़क पर जा रहे लोगों को कहा कि आने वाले कल से अगर कोई भी व्यक्ति 11 बजे बाद सड़कों पर दिखा तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने कर्फ्यू की दूसरी रात मिले निर्दश का पालन किया और आने वाले कल में यदि कोई भी आदेश को तोड़ता दिखा तो कानूनी कार्यवाही उस व्यक्ति पर पुलिस यकीनन करेगी। आपको बता दे कि डीसीपी रधुवंशी ने एलआईजी चौराहे पर इस काम को किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!