प्रसाद खाने के बाद लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

Edited By suman, Updated: 05 Mar, 2019 09:31 AM

after eating prasad about a hundred people are sick

जिले में प्रसाद का हलवा खाना लोगों को मंहगा पड़ गया। इससे सौ से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इनमें बच्चों और महिला की संख्या अधिक है। एक के बाद एक की तबियत खराब होने से हड़कंप मच गया| इतनी अधिक संख्या में जब लोगों को धामनोद अस्पताल लाया गया, तो यहां...

धार: जिले में प्रसाद का हलवा खाना लोगों को मंहगा पड़ गया। इससे सौ से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इनमें बच्चों और महिला की संख्या अधिक है। एक के बाद एक की तबियत खराब होने से हड़कंप मच गया| इतनी अधिक संख्या में जब लोगों को धामनोद अस्पताल लाया गया, तो यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शाम को विधायक पांचीलाल मेड़ा शासकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों के हालचाल जाने और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

PunjabKesari


हलवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के अनुसार, धामनोद के पास ग्राम बैगंदा के उच्चादेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि के अवसर पर शकरकंद का प्रसाद वितरित किया गया था। शकरकंद का हलवा खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि प्रसाद उन्होंने भी खाया था, लेकिन उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। वहीं कई लोगों की तबियत खराब होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अचानक से इतनी अधिक संख्या में जब लोगों को धामनोद अस्पताल लाया गया, तो यहां अफरा-तफरी मच गई।


PunjabKesari

 

बीएमओ संजय पाटीदार का कहना है कि 'शकरकंद से बना हलवा खाने वाले बच्चों और महिलाओं को सिर्फ उल्टी की शिकायत हुई थी। बाकी पीड़ितों की स्थिति सामान्य है'। सूचना मिलते ही नगर के निजी डॉक्टर भी सेवा के लिए अस्पताल पहुंच गए।  सूचना मिलते ही शाम को विधायक पांचीलाल मेड़ा शासकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों के हालचाल जाने और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!