हार के बाद BSP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा, पार्टी पर उठाये सवाल

Edited By suman, Updated: 17 Dec, 2018 10:22 AM

after the defeat former state president of bsp resigns

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद पार्टियों में कलह के हालात बन गए हैं। भितरघात से बीजेपी जैसे पार्टी को नुकसान हुआ है, वहीं बसपा में भी अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार बसपा का गणित फेल रहा और सीटों का...

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद पार्टियों में कलह के हालात बन गए हैं। भितरघात से बीजेपी जैसे पार्टी को नुकसान हुआ है, वहीं बसपा में भी अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार बसपा का गणित फेल रहा और सीटों का आंकड़ा बढ़ने के बजाय कम हुआ। अब पार्टी में कलह शुरू हो गई है, पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व नेता विधायक दल सत्यप्रकाश सखवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

PunjabKesari

सखवार ने बसपा प्रमुख मायावती को पत्र लिख अपना इस्तीफा दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी की रीति नीति से दुखी होकर और उत्तर प्रदेश के प्रभारियों से पीड़ित होकर इस्तीफा दे रहा हूं, जिन्होंने चुनाव मे बीजेपी के इशारों पर काम किया, समीकरण बिगाड़े घोर भ्रष्टाचार किया। इन तमाम कारणों को लेकर सत्यप्रकाश सखवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल मुरैना जिले की अम्बाह सीट से 2013 में बीएसपी के सत्यप्रकाश सखवार जीतकर आये थे, इस चुनाव में भी पार्टी ने सिटिंग विधायक सत्यप्रकाश सिंह सखबार को ही उम्मीदवार बनाया था, लेकिन यहां से इस बार कांग्रेस के कमल जाटव ने जीत हासिल की है, वहीं सत्यप्रकाश चौथे स्थान पर रहे। 

PunjabKesari
 

इससे पहले मायावती ने चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह मुरैना के डीपी चौधरी को बीएसपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम को प्रदेशप्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी भी भंग की गई है। इस चुनाव में जीते दो बसपा उम्मीदवारों ने इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 


इन दो सीटों पर जीती बसपा

भिंड संजीव सिंह - चौधरी राकेश सिंह (भाजपा) 
पथरिया राम बाई - लाखन पटेल (भाजपा) 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!