Edited By Prashar, Updated: 14 Sep, 2018 04:58 PM
सुरक्षा संस्थान से एक47 तस्करी माले में पुलिस जांच और आगे बढ़ी। पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम लाल रजक के घर जाकर पड़ताल की। केस में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।
जबलपुर : सुरक्षा संस्थान से एक47 तस्करी माले में पुलिस जांच और आगे बढ़ी। पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम लाल रजक के घर जाकर पड़ताल की। केस में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।
जबलपुर की सीओडी से एके47 रायफल तस्करी का मुख्य आरोपी फौज का रिटायर्ड शस्त्रसाज पुरुषोत्तम लाल रजक है। पुलिस उसे अपने साथ लेकर उसके घर पहुंची। पुरुषोत्तम लाल यहां की पंचशील कॉलोनी में रहता है। टीम ने यहां उसके घर की तलाशी ली। पुलिस यहां हथियारों और उससे संबंधित उपकरणों की खोजबीन के लिए गयी थी।
जबलपुर के सुरक्षा संस्थान से एके47 रायफल्स की तस्करी के तार बिहार के मुंगेर से जुड़े हुए हैं। 29 अगस्त को मुंगेर में इमरान नाम का व्यक्ति पुलिस की पकड़ में आया था, जिसके पास से AK 47 रायफल बरामद की गई थी। इमरान से पूछताछ हुई तो पता चला कि रायफल तस्करी कर लाई गई थी और इसके तार सीधे जबलपुर की COD से जुड़े मिले। सुरक्षा संस्थान से 70 रायफल्स की तस्करी की पुष्टि हो चुकी है। आशंका है कि 100 से ज़्यादा हथियारों की तस्करी की गई है।
तस्करी के इस रैकेट में पुरुषोत्तम की पत्नी समेत COD का सुपरवायजर सुरेश ठाकुर शामिल था। मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। पुलिस जांच के दायरे में सीओडी के और भी कई अफसर और कर्मचारी हैं।