महिला डॉक्टर पर लोकायुक्त का शिकंजा, रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरप्तार

Edited By suman, Updated: 29 May, 2019 09:05 AM

amidst the bribe of bribe in mp

एमपी में रिश्वतखोरों से रिश्वत का मोह नहीं छूटने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है।  ऐसा ही एक मामला उज्जैन से सामने आया है, यहां एक महिला डॉक्टर को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। गर्भपात के बाद महिला की सफाई के...

उज्जैन: एमपी में रिश्वतखोरों से रिश्वत का मोह नहीं छूटने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है।  ऐसा ही एक मामला उज्जैन से सामने आया है, यहां एक महिला डॉक्टर को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। गर्भपात के बाद महिला की सफाई के लिए डॉक्टर ने रिश्वत की मांग की थी| लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। 

PunjabKesari



डॉक्टर 500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम नरवर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पदस्थ महिला डॉक्टर हुमा रहमान को 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। डॉक्टर रहमान ने यह राशि क्षेत्र की एक महिला के गर्भ की सफाई के नाम पर मांगी थी। गर्भपात के बाद महिला की सफाई के लिए डॉक्टर ने पांच हजार रुपए की मांग की थी, मगर 3500 रुपए लेने को राजी हो गई थी। लोकायुक्त में शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। सामुदायिक केंद्र के पूर्व रोगी कल्याण समिति सदस्य को भी आरोपी बनाया गया है।

PunjabKesari


ये है पूरा मामला
नरवर निवासी प्रकाश शर्मा ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी खुशबू शर्मा को गर्भपात हो गया था। इसके बाद वह सफाई के लिए नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया था, जहां पदस्थ महिला चिकित्सक डॉ. हुमा रहमान ने पांच हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर सफाई करने से इंकार कर दिया था। इस पर शर्मा ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। डॉक्टर ने अपने सहयोगी मायाराम से बात करने की बात कही थी। मायाराम से जब बात की, तो उसने डॉक्टर के हवाले से 5 हजार रुपए देने को कहा। बाद में 3500 रुपए देना तय हुआ। इस पर मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब शिकायतकर्ता प्रकाश शर्मा व पत्नी खुशबू शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर रहमान को रिश्वत की राशि दी। डॉक्टर ने रुपए को लेकर अपनी दराज में रख लिए। तभी लोकायुक्त की टीम पहुंची और दराज से रुपए जब्त कर लिए और डॉक्टर के हाथ धुलवाए तो हाथ लाल हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!