कम मूल्य मिलने से नाराज हुए किसान, भोपाल-सागर रोड पर किया चक्का जाम

Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Nov, 2018 12:55 PM

angered farmer bhopal sagar road

प्रदेश में सरकार के प्रति किसानों की नाराजगी एक बार फिर से दिखाई देने लगी है। अबकी बार रायसेन के किसानों ने शिवराज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया है, मंडी में धान बे...

राजगढ़: अपने धान का सही मूल्य नहीं मिल पाने के कारण किसानों की नाराजगी एक बार फिर से सामने आ रही है। मंडी में धान बेचने आए किसानों ने कम दाम को लेकर भोपाल-सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों तक जाम लगा रहा। लेकिन प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना विरोध खत्म कर दिया।  

PunjabKesari

बता दें कि, दिवाली के बाद से ही मंडी में धान बेचने वाले किसानों भीड़ बढ़ गई है। हर दिन धान की 500 ट्रालियां मंडी पहुंच रही हैं। जिसके चलते बुधवार को भी कई किसान जिला मुख्यालय की मंडी में धान बेचने पहूंचे थे। व्यापारियों ने धान की बोली 2600 से 2700 रु. प्रति क्विंटल लगाई जबकि किसानों के द्वारा 2800 से 3000 हजार रु. प्रति क्विंटल लगाने की मांग की गई थी। इसके बाद व्यापारियों ने ज्यादा कीमत देने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्साए हुए किसानों ने मंडी कार्यालय में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और दोपहर 12 बजे के बाद भोपाल-सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लेकिन शासन से आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन तुरंत ही खत्म कर दिया।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!