लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को कमलनाथ सरकार का एक और बड़ा तोहफा

Edited By suman, Updated: 17 Jan, 2019 02:47 PM

another big gift to kamalvada government to farmers

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार एक बार फिर प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा देने वाली है। लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को साधने के लिए सरकार नई योजना ला ही है। इसके तहत 20 लाख सोयाबीन और मक्का उत्पादन किसानों के खाते में सरकार 500 रुपए प्रति क्विंटल...

भोपाल: मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार एक बार फिर प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा देने वाली है। लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को साधने के लिए सरकार नई योजना ला रही है। इसके तहत 20 लाख सोयाबीन और मक्का उत्पादन करने वाले किसानों के खाते में सरकार 500 रुपए प्रति क्विंटल की राशि देगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सरकार अब 29 में से 22 सीटों पर फतह करने के मूड में है। इसलिए किसानों को खुश करने के लिए नई योजनाएं लेकर आ रही है। बताया जा रहा है इस योजना के चलते 1500 करोड़ का खर्च आएगा। सरकार ने इसके लिए अनुपूरक में 1500 करोड़ रुपए का इंतजाम किया है। केंद्र से मिलने वाले पांच सौ करोड़ का उपयोग भी सरकार इसके लिए करेगी।

PunjabKesari
 

प्रदेश में 20 अक्टूबर 2018 से 19 जनवरी 2019 के बीच मंडियों में जाकर अपना सोयाबीन और मक्का बेचने वाले किसानों को राज्य सरकार प्रति क्विंटल 500 रुपए का भुगतान करेगी। मक्का के लिए किसान समृद्धि योजना के तहत यह लाभ दिया जाएगा और सोयाबीन में फ्लैट भावंतर के तहत यह राशि बांटी जाएगी। केंद्र सरकार से किसानों को फ्लैट भुगतान के लिए 500 करोड़ मिलना है। राज्य सरकार इसका भी उपयोग करेगी।कमलनाथ सरकार प्रदेश के 20 लाख किसानों को सरकार लाभ देने वाली है।

PunjabKesari

 

आंकड़े के मुताबिक अब प्रदेश में 11 लाख किसान सोयाबीन और 6 लाख किसान मक्का मंडियों में जाकर बेचा जा चुका है। 19 जनवरी तक अभी किसानों के पास समय बाकी है। इस अवधी तक यह संख्या बीस लाख के पार पहुंचने का अनुमान है। जिन किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है और मंडियों में अपनी सोयाबीन और मक्का बेची है उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!