सरकार का एक और अहम फैसला, इन 4 शहरों में भी लगाया Lockdown

Edited By kirti, Updated: 27 Mar, 2021 01:46 PM

another important decision of the government

गत वर्ष मार्च माह से शुरू हुआ कोरोना महामारी का दौर आज एक वर्ष बाद भी जारी है। जो हालात पिछले वर्ष मार्च महीने में थे, ठीक उसी प्रकार के हालात अब भी बन रहे हैं। इस बार का वायरस ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन...

नरसिंहपुर(रोहित अरोड़ा): गत वर्ष मार्च माह से शुरू हुआ कोरोना महामारी का दौर आज एक वर्ष बाद भी जारी है। जो हालात पिछले वर्ष मार्च महीने में थे, ठीक उसी प्रकार के हालात अब भी बन रहे हैं। इस बार का वायरस ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन का दायरा बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों से चिंतित सरकार ने अब 7 शहरों के बाद उज्जैन, ग्वालियर, विदिशा, नरसिंहपुर में रविवार को लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है। जिले में तेजी से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है।
PunjabKesari

एक हफ्ते के अंदर ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 से बढ़कर 115 के आंकड़े को पार कर गई है। इसके बावजूद इसके अभी भी बहुत से लोग लापरवाही नहीं छोड़ रहे हैं, इन लोगों के कारण अन्य लोगों का स्वास्थ्य भी खतरे में पड़ रहा है। लापरवाही बरतने वालों को सबक सिखाने के लिए आखिरकार शुक्रवार को जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दीबता दें कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय में अपर जिला दंडाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर की अगुवाई में  संयुक्त दल ने मास्क न पहनने पर 8 लोगों को अस्थाई जेल भेजा। 2 दुकानदारों की दुकानें सील कर दी, वहीं 73 लोगों से 8 हजार 50 रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर शहर में रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी।

इसके आदेश भी कलेक्टर वेदप्रकाश को प्राप्त हो गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि लॉकडाउन का प्रभाव क्षेत्र सिर्फ नरसिंहपुर शहर तक रहेगा, इससे जिले की बाकी तहसीलों-ग्रामीण क्षेत्रों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने बताया है कि सिर्फ़ नरसिंहपुर शहर में शनिवार 27 मार्च रात 10 बजे से 29 मार्च सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। उक्त अवधि में अनावश्यक आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। जबकि रोको-टोको अभियान के अंतर्गत लापरवाहों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें अस्थाई जेल भेजे जाने के साथ-साथ जुर्माना भी भोगना होगा। वहीं प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिस तरह से एक हफ्ते में कोरोना के मरीज निकले हैं, यदि संक्रमण की यही रफ्तार बनी रहती है तो गाडरवारा समेत अन्य तहसीलों में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!