Edited By meena, Updated: 16 May, 2026 05:09 PM

मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी है। अब तक निगम मंडलों, आयोगों और प्राधिकरणों में लगभग 60 से ज्यादा नियुक्तियां हो चुकी है। इसी कड़ी में राज्य शासन ने मध्य प्रदेश....
भोपाल: मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी है। अब तक निगम मंडलों, आयोगों और प्राधिकरणों में लगभग 60 से ज्यादा नियुक्तियां हो चुकी है। इसी कड़ी में राज्य शासन ने मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग में लंबे समय से रिक्त पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत दो नए सदस्यों की नियुक्तियां की गई है। जिसके आदेश राज्य शासन द्वारा जारी किए गए हैं।
इन दो महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
राज्य शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, सोनम निनामा और अधिवक्ता अर्चना गुप्ता को मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। बता दें कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के पद पर पहले ही डॉ. निवेदिता शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है।
आयोग में अब एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की पूर्ण समिति कार्यरत होगी। इससे बाल अधिकार संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।