दो किलो सोने के साथ मुंबई से फरार आरोपी गिरफ्तार

Edited By suman, Updated: 08 Nov, 2018 10:51 AM

arrested from mumbai with two kilos of gold

महाराष्ट्र के कलम्बोली थाना अंतर्गत इलाके में एक व्यापारी से दो किलो सोना लूटकर भागे दो आरोपियों को बुधवार को जबलपुर आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस की गिरफ्त में आए इन आरोपियो का नाम शिवम पांडे और राम सुंदर है। दोनों आरोपी रीवा जिले...

जबलपुर: महाराष्ट्र के कलम्बोली थाना अंतर्गत इलाके में एक व्यापारी से दो किलो सोना लूटकर भागे दो आरोपियों को बुधवार को जबलपुर आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस की गिरफ्त में आए इन आरोपियो का नाम शिवम पांडे और राम सुंदर है। दोनों आरोपी रीवा जिले के है और लंबे समय से मुंबई में रह रहे थे।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार 5 नवंबर को रायगढ़ इलाके में एक सोना व्यापारी को चाकू मारकर उससे दो किलो सोना जिसकी कीमत करीब 60 लाख की थी वो लूटकर भागे थे। इस घटना के बाद से पूरी मुंबई में नाकाबंदी कर तलाश की जा रही थी। इसी बीच महाराष्ट्र पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलती है कि दोनो आरोपी शिवम पांडे और राम सुंदर ट्रैन से जबलपुर होते हुए रीवा जा रहे है।
 

PunjabKesari

ये सूचना महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत ही जबलपुर आरपीएफ को दी जिसके बाद आज चैकिंग के दौरान आरपीएफ पुलिस ने दोनों आरोपियों को हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने आरोपियो से लूट का सोना भी बरामद कर लिया है।आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद मुंबई की कलम्बोली थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद आज महाराष्ट्र पुलिस जबलपुर पहुंची और दोनो आरोपियो को रिमांड में लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!