Edited By Vikas kumar, Updated: 25 Dec, 2018 11:10 AM
प्रदेश में मंगलवार को मत्रिमंडल का शपथ ग्रहण किया जाएगा, और प्रदेश की 15 वीं विधान सभा के प्रथम सत्र का शुभारंभ 07 जनवरी, 2019 से होगा। राज्यपाल द्वारा इसकी अधिसूचना जा
भोपाल: प्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस के मत्रिमंडल का शपथ ग्रहण किया जाएगा, और प्रदेश की 15 वीं विधान सभा के प्रथम सत्र का शुभारंभ 07 जनवरी, 2019 से होगा। राज्यपाल द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। 11 जनवरी तक चलने वाले सत्र में सदन की कुल 5 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही निर्धारित दिनांक को प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगी।
विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के अनुसार पांच दिवसीय सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जायेगी। शपथ ग्रहण के बाद विधान सभा के अध्यक्ष का निर्वाचन तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का संबोधन होगा। इस दौरान अन्य सरकारी कार्य भी संपादित किए जाएंगे।