Edited By suman, Updated: 29 Jan, 2019 11:13 AM
शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि पुलिस अधिकारी पर भी हमला करने से ये बाज़ नही आ रहे। ताजा मामला जबलपुर के रांझी थाना के अंतर्गत आने वाले व्ही एफ जे इलाके का है, जहां बाइक सवार 3 युवकों ने विजयनगर थाने में पदस्थ एएसआई पर चाकू से हमला कर...
जबलपुर: शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि पुलिस अधिकारी पर भी हमला करने से ये बाज़ नही आ रहे। ताजा मामला जबलपुर के रांझी थाना के अंतर्गत आने वाले व्ही एफ जे इलाके का है, जहां बाइक सवार 3 युवकों ने विजयनगर थाने में पदस्थ एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में घायल हुए एएसआई को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर जैसे ही एएसआई पर हमले की खबर आई वैसे ही आरोपियों को पकड़ने घेराबंदी की गई पर वो भागने में सफल रहे। घटना उस समय की है जब देर रात विजय नगर थाने में पदस्थ एएसआई दसई राम गोटिया ड्यूटी से घर जा रहे थे। तभी व्हीएफजे बारातघर के पास बाइक सवार तीन युवक दो युवकों से स्कूटी छीनने की कोशिश कर रहे थे। जिसे देखकर एएसआई ने बाइक सवार युवको को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान युवको ने उन पर पहले पत्थर से हमला किया और फिर शरीर के कई हिस्सों में चाकू से प्रहार किए और भाग खड़े हुए। घटना में एएसआई को शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट पहुची है उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर पुलिस ने मामले में धारा 307 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।