Edited By suman, Updated: 01 Jul, 2018 05:07 PM
मध्य प्रदेश की झोली में एक और उपलब्धि आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय ने मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को तीन पुरस्कारों से नवाजा है। इसमें मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में भारी कमी व प्राइवेट डॉक्टरों द्वारा प्रतिमाह 9 तारीख को महिलाओं का फ्री...
भोपाल : मध्य प्रदेश की झोली में एक और उपलब्धि आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय ने मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को तीन पुरस्कारों से नवाजा है। इसमें मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में भारी कमी व प्राइवेट डॉक्टरों द्वारा प्रतिमाह 9 तारीख को महिलाओं का फ्री चेकअप करने की उपलब्धि शामिल है।
यह तीन अवार्ड दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हाथों मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह को दिए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था कि मातृत्व योजना के तहत प्राईवेट डॉक्टरों द्वारा महीने में 9 तारीख को महिलाओं का चेकअप फ्री में किया जाए। इस कार्य में भी मध्य प्रदेश अव्वल रहा है।