सावन माह के चौथे सोमवार को बाबा महाकाल का विशेष भस्म आरती श्रृंगार

Edited By meena, Updated: 08 Aug, 2022 12:40 PM

baba mahakal s special bhasma aarti makeup on the fourth monday

12 ज्योतिर्लिंग में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर सावन माह के अंतिम सोमवार को तड़के 3:00 बजे भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल ने मस्तक पर रजत चंद्र, त्रिशूल, त्रिनेत्र और त्रिपुंड धारण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए।

उज्जैन(विशाल सिंह): 12 ज्योतिर्लिंग में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर सावन माह के अंतिम सोमवार को तड़के 3:00 बजे भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल ने मस्तक पर रजत चंद्र, त्रिशूल, त्रिनेत्र और त्रिपुंड धारण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। सबसे पहले अलसुबह मंदिर के कपाट खोले गए मंत्रोचार के साथ जल से भगवान महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया।



PunjabKesari

 

महाकाल का भांग, चंदन,सिंदूर और आभूषणों से मनमोहक राजा के रूप में श्रृंगार किया गया मस्तक पर तिलक रजत, चंद्र, त्रिशूल के नेत्र और त्रिपुंड सहित शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगंधित पुष्प से बने फूलों की माला अर्पित की गई।

PunjabKesari

फूल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वही सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी भस्म आरती में शामिल हुए। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म में अर्पित की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!