Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 11 Jan, 2019 11:51 AM
बुन्देलखण्ड अंचल में आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आती है। भले ही दंबगों पर कानून का डंडा चलता है लेकिन फिर भी ये असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। वहीं देश को आजाद हुए दशकों हो गए हैं लेकिन समाज में आज भी ऊंच-नीच के नाम पर भेद भाव किया जाता...
छत्तरपुर: बुन्देलखण्ड अंचल में आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आती है। भले ही दंबगों पर कानून का डंडा चलता है लेकिन फिर भी ये असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। वहीं देश को आजाद हुए दशकों हो गए हैं लेकिन समाज में आज भी ऊंच-नीच के नाम पर भेद भाव किया जाता है। ताजा मामला जिले के बमीठा थाना की चंंद्रनगर चौकी का है यहां महज गुटखा खाने व खिलाने की मांग को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि मामला मार पीट तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी दुर्गेश शर्मा ने ब्रजकिशोर खटीक (दलित) से गुटखा खिलाने की। जिस पर ब्रजकिशोर ने अपनी पुड़िया देने लगा तो दुर्गेश शर्मा ने उसके हाथ का गुटखा खाने से मना कर दिया व नया गुटखा लाने की बात कही। तो ब्रजकिशोर ने साफ मना कर दिया कि मेरे पास पैसे नहीं है अगर खाना है तो इसी में से खा लो इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई।
हद तो तब हो गई जब दुर्गेश शर्मा को ब्रजकिशोर की मनाही इतनी न गवार गुजरी कि उसने लाठियों से पीट पीट कर ब्रजकिशोर के पैर तोड़ दिए जिसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्रजकिशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। लाठियों की मार से उसके पैरों में कई फ्रेक्चर हो गए हैं।
मामले संबंधी शिकायत परिजनों ने चंद्रनगर चौकी में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई हेतू जांच जारी है।