Edited By suman, Updated: 30 Jul, 2018 03:21 PM
आए दिन महिलाएं खुद को आग के हवाले कर मौत को गले लगा रही हैं। घरेलू कलह के चलते दो अलग-अलग घटनाओं में आग से जलने के कारण एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दूसरी घटना में जली महिला की हालत गंभीर है।
रीवा :आए दिन महिलाएं खुद को आग के हवाले कर मौत को गले लगा रही हैं। घरेलू कलह के चलते दो अलग-अलग घटनाओं में आग से जलने के कारण एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दूसरी घटना में जली महिला की हालत गंभीर है।
परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल
घरेलू विवाद के चलते आरती साकेत पत्नी उमेश साकेत 24 वर्ष निवासी सरिया थाना रामनगर ने खुद को आग लगा लिया। गंभीर रूप से जली महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार घर में होने वाले छोटे-छोटे विवाद को लेकर अक्सर कहा-सुनी हो रही थी। शायद यही विवाद महिला की आत्महत्या का कारण बन गया। वहीं आरती के भाई कौशल साकेत का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जला दिया है। उसने बताया कि घटना की रात घर में विवाद हुआ था और इसकी जानकारी बहन ने फोन से उसे दी थी।
प्रताड़ना के चलते लगाई आग
इसी तरह जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी मनोर यादव पत्नी राकेश यादव 26 वर्ष ने अपने घर में कैरोसीन डालकर आग लगा ली है। इस घटना में भी घरेलू कलह को कारण बताया जा रहा है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने सास-ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा विवाह के बाद से ही उसे तरह-तरह के ताने दिए जा रहे थे। आए दिन उसे परेशान किया जा रहा