लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में BJP

Edited By suman, Updated: 01 Mar, 2019 12:25 PM

before the lok sabha elections bjp is preparing for bigger

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अब कमलनाथ सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। संभवत: 5 मार्च के बाद भाजपा प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन की शुरूआत करेगी।...

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अब कमलनाथ सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। संभवत: 5 मार्च के बाद भाजपा प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन की शुरूआत करेगी। जिसमें प्रदेश भाजपा समेत केंद्र के नेता भी शामिल होंगे।
 

PunjabKesari
 

प्रदेश में सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा अभी तक विभिन्न मुद्दों को लेकर सिर्फ बयानों तक सीमित रही है। सरकार के खिलाफ किसी भी तरह का आंदोलन करने से भाजपा बचती रही है। लेकिन अब कमलनाथ सरकार की नाकामियों को लेकर सरकार उतरने की रणनीति बना रही है। जिसे लोकसभा चुनाव में भुनाया जाएगा। हाल ही में भाजपा की प्रदेश स्तर एवं संभागीय मुख्यालयों पर विभिन्न बैठकों का आयेाजन किया गया है, जिसमें कमलनाथ सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हो चुकी है। जिसमें तय किया गया कि भाजपा किसानों से जुड़े मुद्दे को ज्यादा तूल देगा, क्योंकि अभी तक कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के अलावा अन्य किसी तरह का कोई बड़ा काम नहीं किया है। कर्जमाफी के जरिए ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी। लेकिन भाजपा इसी कर्जमाफी को भुनाने की तैयारी में है।


PunjabKesari


आचार संहिता का इंतजार
सरकार ने प्रदेश के करीब 51 लाख किसानों की कर्जमाफी का दावा किया है। जिसमें से 25 लाख 29 हजार करीब किसानों की कर्जमाफी पहले चरण यानी 2 मार्च तक की जाना है। शेष किसानों को लोकसभा चुनाव बाद यानी जून के बाद कर्जमाफी का फायदा मिलेगा। भाजपा इसी को लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाएगी। इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा की टीम सक्रिय हो गई है। जल्द ही किसान मोर्चा मोदी सरकार की उपलब्धियां, जिसमें किसानों को हर साल 6 हजार रुपए देने की योजना भी शामिल है एवं कमलनाथ सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। आचार संहिता लागू होते ही भाजपा नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 10 दिन में कर्जमाफी, सुनवाई नहीं करने पर मंत्रियों को हटाने समेत अन्य वादों को भुनाना शुरू कर देगी।
 

PunjabKesari
 

ये भी रहेंगे मुद्दे
कर्जमाफी के अलावा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अधिकारियों के तबादले, सभी विभागों के विकास कार्य ठप्प, फसल प्रोत्साहन राशि नहीं मिलना, भ्रष्टाचार आदि को भी मुद्दा बनाया जाएगा। भाजपा जल्द ही सतना समेत अन्य जिलों में हुई अपहरण की घटनाओं को लेकर कमलनाथ सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!