साध्वी प्रज्ञा की बिगड़ी तबियत, नहीं हो सकीं रोड शो में शामिल

Edited By suman, Updated: 17 May, 2019 02:01 PM

before the road show the sadness of sadhvi pragya

साध्वी प्रज्ञा शुक्रवार को बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के समर्थन में रोड शो करने वाली थी, लेकिन रोड शो से ठीक पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते वे रोड शो में शामिल नहीं हो सकीं।

भोपाल: विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा शुक्रवार को बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के समर्थन में रोड शो करने वाली थी, लेकिन इससे ठीक पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते वे रोड शो में शामिल नहीं हो सकीं। 

PunjabKesari

प्रज्ञा गुरुवार रात बुरहानपुर पहुंच गई थीं। शुक्रवार सुबह 9 बजे से उनका रोड शो गणपति नाका क्षेत्र के गणपति मंदिर से शुरू होना था। इससे पहले ही होटल में ठहरीं प्रज्ञा की तबीयत खराब हो गई। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने डॉक्टर को बुलवाया। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने बताया कि प्राज्ञा का ब्लड प्रेशर लो हो गया था। हालांकि अब उनकी हालत सामान्य है।

PunjabKesari

नाथुराम गोडसे को लेकर दिया था विवादित बयान
प्रज्ञा ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बताने वाला बयान दिया था। बयान के बाद प्रज्ञा की जमकर आलोचना हो रही थी। वहीं, भाजपा ने अभी प्रज्ञा के बयान से खुद को अलग कर लिया था और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा था। गुरुवार देर रात प्रज्ञा ने बयान पर माफी मांग ली थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!