Edited By Prashar, Updated: 12 Aug, 2018 02:07 PM
प्राइवेट हॉस्टल में मूकबधिर लड़की से हुए रेप मामले में एक और लड़की सामने आई है। धार की रहने वाली इस 23 वर्षीय छात्रा ने इंदौर में मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि जब वह हॉस्टल में थी तब उसकी तीन साथियों की मौजूदगी में आरोपी अश्वनी ने मोबाइल पर...
भोपाल : प्राइवेट हॉस्टल में मूकबधिर लड़की से हुए रेप मामले में एक और लड़की सामने आई है। धार की रहने वाली इस 23 वर्षीय छात्रा ने इंदौर में मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि जब वह हॉस्टल में थी तब उसकी तीन साथियों की मौजूदगी में आरोपी अश्वनी ने मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इससे पहले सामने आ चुकी तीन मूकबधिर युवतियों ने साइन लैंग्वेज के जरिए आरोप लगाए हैं। इन युवतियों ने एक अन्य युवती के साथ भी शारीरिक शोषण होने की बात पुलिस को बताई थी। दरअसल, भोपाल के अवधपुरी में जिस हॉस्टल में ये घटना सामने आई है, वो सरकारी अनुदान पर चलता था। उसी हॉस्टल की दो लड़कियों ने भोपाल में अवधपुरी थाने के बाद इंदौर के हीरा नगर थाने में भी एफआईआर दर्ज कराई है। ये दोनों सगी बहनें है।
शिकायत के मुताबिक आरोपी हॉस्टल संचालक अश्विनी शर्मा ने उन दोनों का यौन उत्पीड़न किया। इन दोनों सगी बहनों ने ये भी खुलासा किया कि अश्विनी शर्मा ने हॉस्टल की एक अन्य छात्रा के साथ भी ज़्यादती की थी और फिर उसका गर्भपात करा दिया था।
इससे पहले रेपकांड के आरोपी अश्विनी शर्मा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी हॉस्टल संचालक पर तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।