चुनाव से पहले प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले

Edited By suman, Updated: 06 Aug, 2018 07:13 PM

big administrative administration in the state 8 transferred to ias

राज्य सरकार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक फेरबदल करने जा रही है। इस कड़ी में मध्यप्रदेश में 8 IPS अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन मंत्रालय के आदेश के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर सचिव नरेंद्र...

भोपाल : राज्य सरकार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन मंत्रालय के आदेशानुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर सचिव नरेंद्र सिंह परमार की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें खनिज साधन विभाग के साथ-साथ राज्य खनिज निगम का अपर सचिव बनाया गया है।

PunjabKesari

इन्हें दी गई जिम्मेदारी
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप-सचिव जितेंद्र सिंह राजे को पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन का अपर सचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक एस विश्वनाथन को कलेक्टर हरदा से हटा दिया गया है। जेल विभाग के उप-सचिव ललित कुमार दाहिमा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में उप सचिव बनाया है।

PunjabKesari

मंडला कलेक्टर सूफिया फारुकी वली को भी प्रमोट करते हुए मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक बनाया है। हरदा कलेक्टर रहे अनय दिवेदी को सूफिया फारूकी के स्थान पर कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की उप-सचिव रहीं उषा परमार को वन विभाग का उप-सचिव बनाया है। इनके अलावा मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम और खनिज साधन विभाग के पदेन उप- सचिव को जबलपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!