Edited By suman, Updated: 30 May, 2019 01:44 PM
MP में खराब प्रदर्शन के कारण बसपा पार्टी में बड़े बदलाव करने जा रही है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में बसपा एक भी सीट नहीं जीत पाई। चुनाव के पूर्व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी ने
भोपाल: MP में खराब प्रदर्शन के कारण बसपा में बड़े बदलाव होने जा रहे हैे। दरअसल, लोकसभा चुनाव में बसपा एक भी सीट नहीं जीत पाई। चुनाव के पूर्व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी ने छह-सात सीट जीतने का दावा किया था। लेकिन पार्टी का कोई भी प्रत्याशी किसी भी सीट पर दूसरे नंबर पर भी नहीं आ पाया। कई की जमानत भी जब्त हुई है।
इधर, सपा की भी प्रदेश में कार्यकारिणी भंग पड़ी है। विधानसभा चुनाव में केवल दो सीटें आने की वजह से अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को हटा दिया गया था। अब पार्टी बुरी तरह हुई हार की समीक्षा कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी के अनुसार, यह सही है कि प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पार्टी स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है। जहां तक पार्टी में बदलाव की बात है तो यह किए जा सकते हैं। हमारे कुछ प्रत्याशियों ने दोनों पार्टियाें के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी।