Edited By suman, Updated: 01 Nov, 2018 12:07 PM
असामाजिक लोगों द्वारा विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने की मंशा पर एक बार फिर पानी फिर गया। आगर जिले के बड़ोद पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजस्थान मध्य प्रदेश की सीमा पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी राजस्थान मध्य प्रदेश की सीमा पर पिकअप वाहन...
भोपाल: असामाजिक लोगों द्वारा विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने की मंशा पर एक बार फिर पानी फिर गया। आगर जिले के बड़ोद पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजस्थान मध्य प्रदेश की सीमा पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी राजस्थान मध्य प्रदेश की सीमा पर पिकअप वाहन में तलवारें लेकर जा रहे थे।
इन तलवारों को रजाई और कपड़े में छिपा कर रखा गया था। पुलिस ने चेकिंग की तो पिकअप वाहन में तलवारों का जखीरा मिला, चारों आरोपी राजस्थान के हैं। आरोपियों से पुछताछ जारी है। जब जब चुनाव आते हैं अशांति फैलाने की कोशिशे तेज हो जाती हैं। धर्म जाति संप्रदाय के नाम पर दंगों की साजिश होती है। इस मामले के खुलासे से कुछ ऐसी ही साजिश को पुलिस ने नाकाम किया है।