DRI की बड़ी कार्रवाई, अफ्रीकी मूल के छह कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vikas kumar, Updated: 30 Nov, 2018 03:13 PM

big dri action two smugglers arrested

डीआरआई ने अफ्रीकी मूल की एक संकटग्रस्त प्रजाति के छह जीवित कछुओं के साथ दो तस्करों को सिवनी में धर दबोचा है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की इंदौर यूनिट के अधिका...

इंदौर: डीआरआई ने अफ्रीकी मूल की एक संकटग्रस्त प्रजाति के छह जीवित कछुओं के साथ दो तस्करों को सिवनी में धर दबोचा है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की इंदौर यूनिट के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि, एक व्यक्ति के द्वारा दी गई सूचना पर वन विभाग की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

PunjabKesari

ये दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कार में सवार थे और अफ्रीकन स्पर्ड कछुओं को कोलकाता से महाराष्ट्र के एक शहर ले जा रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि, डीआरआई को सन्देह है कि, इन कछुओं को विदेश से तस्करी के जरिये भारत लाया गया था। इसके बाद उन्होंने बताया कि, तस्करों के बरामद किए गए प्रत्येक कछुए की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन से पांच लाख रुपये के तक हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि तस्करों बरामद कछुए अफ्रीका महाद्वीप में ही पाये जाते हैं।


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!