Edited By meena, Updated: 09 Mar, 2020 05:06 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। वे महिला दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को राजगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ राजगढ़ प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह...
राजगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। वे महिला दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को राजगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ राजगढ़ प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ की सरकार गिराने के लिए भाजपा लगातार तीन असफल प्रयास कर चुकी है। भाजपा को यह खरीद-फरोख्त की राजनीति बंद कर देनी चाहिए। दिग्विजय ने कहा, 'इसके लिए मैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी, अमित शाह और नरोत्तम मिश्रा सहित शिवराज सिंह से निवेदन करता हूं कि वे विधायकों को लालच देना ओर धमकियां देना बंद करें। कमलनाथ की सरकार पूरे पांच साल चलेगी।'