Edited By suman, Updated: 28 Oct, 2018 11:57 AM
मध्य प्रदेश में 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा ने अपना हाईटेक मीडिया सेंटर पार्टी के दफ्तर को छोड़ एक होटल में बनाया है| यहां हाईटेक सुविधाओं के साथ ही दस टीवी का कण्ट्रोल रूम है, जहां से चुनाव से सम्बंधित हर बयानबाजी पर नजर रखी जाएगी और यही से तुरंत...
भोपाल: मध्य प्रदेश में 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा ने अपना हाईटेक मीडिया सेंटर पार्टी के दफ्तर को छोड़ एक होटल में बनाया है| यहां हाईटेक सुविधाओं के साथ ही दस टीवी का कण्ट्रोल रूम है, जहां से चुनाव से सम्बंधित हर बयानबाजी पर नजर रखी जाएगी और यही से तुरंत पलटवार भी होगा| इसको लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाये हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शहर से दूर भाजपा मीडिया सेंटर बनाने पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के दौरान होने वाले गोरख धंधे को मीडिया से छुपाने के लिए अपने कार्यालय से दूर मीडिया सेंटर बना रही है। अजय सिंह ने आरोप लगाया कि अपनी हार देखते हुए भाजपा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने जा रही है। इसकी रणनीति तैयार कर ली गई है।
चुनाव में गोरख धंधे करने का अड्डा भाजपा का दीनदयाल परिसर स्थित मुख्यालय होगा। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी डेरा डालेंगे। जहाँ साजिश, षड्यंत्र, और सत्ता का एक बड़ा समागम चुनाव के दौरान होगा। मीडिया के जाने से भाजपा की असलियत उजागर न हो इसलिए मीडिया सेंटर को भाजपा कार्यालय से दूर रखने की यह साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यालयों के एकाद अपवाद को छोड़कर मीडिया सेंटर पार्टी कार्यालय में ही होते हैं। दीनदयाल परिसर में मीडिया के हिसाब से सारी व्यवस्थाएं की गई हैं इसके साथ ही यह स्थान मीडिया के लिए सुविधाजनक भी है। इन सब कारणों को दर किनार करने का स्पष्ट मतलब है कि भाजपा अपने कार्यालय को चुनाव प्रभावित करने के लिए धन-बल और सत्ता के दुरूपयोग का एक बड़ा अड्डा बनाने जा रही है। बड़े पैमाने का उपयोग करने जा रही है।