BJP ने विधानसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए, नरेंद्र तोमर को मिली हरियाणा की

Edited By Vikas kumar, Updated: 09 Aug, 2019 02:34 PM

bjp assembly elections 4 states narendra tomar gets haryana responsibility

भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। वहीं इसके मद्देनजर भाजपा पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरु करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली में चुनावों...

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। वहीं इसके मद्देनजर भाजपा पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरु करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली में चुनावों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्त कर दिए हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और मध्य प्रदेश के नेता नरेंद्र सिहं तोमर को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है।

PunjabKesari

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है|  राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र सिंह यादव को महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या और कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह से हरियाणा के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी बनाया है और उप्र सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव सहप्रभारी नियुक्त किया है।

PunjabKesari

नरेंद्र तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी 
हरियाणा में होेने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है। तोमर मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता है और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी नेता माने जाते है| इस पहले भी उन्हें कई राज्यों की जिम्मेदारी दी जा चुकी है| 9 अगस्त को पार्टी की तरफ से घोषणा की गई, जिसमें बताया गया कि, केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!