Edited By Vikas kumar, Updated: 05 Nov, 2018 03:35 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़वानी के राजपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री राज्यमंत्री देवी सिंह पटेल का निधन हो गया है। सोमवार को सुबह हार्ट आने की वजह से उ...
भोपाल: भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़वानी के राजपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री राज्यमंत्री देवी सिंह पटेल का निधन हो गया है। सोमवार को सुबह हार्ट आने की वजह से उनका देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, भाजपा ने उन्हें इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राजपुर सीट से मैदान में उतारा था।
पूर्व मंत्री देवी सिंह पटेल 60 साल के थे। ये 1984 से 2013 तक 7 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, और चार बार उन्होंने जीत दर्ज की है। वे इस बार आठवीं बार मैदान में हैं।