भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह आज भरेंगे फॉर्म, कांग्रेस से नवीन मरकाम को टिकट मिलना लगभग तय !

Edited By meena, Updated: 18 Jun, 2024 11:29 AM

bjp candidate raja kamlesh shah will fill the form today

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में रंग चढ़ रहा है...

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह): अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में रंग चढ़ रहा है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह नामांकन फार्म भरने जा रहें हैं, वहीं कांग्रेस में चर्चा है कि जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम का नाम प्रत्याशी के तौर पर फाइनल हो गया है। तो वही एक दिन पहले गोंगपा ने देवरावन भलावी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। देवरावन भलावी गोंगपा के जिलाध्यक्ष भी है। आगामी समय में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 55 हजार से अधिक वोट लेकर तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि इस उपचुनाव कांग्रेस भाजपा दोनों के लिए गोंगपा मुश्किलें खड़ा कर सकते है।
PunjabKesari

गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के समय मे अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह प्रताप ने कांग्रेस छोड़ सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया था और कांग्रेस से विधायक पद का इस्तीफा दे दिया था। इसी के चलते अमरवाड़ा में फिर उपचुनाव हो रहा है। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!