'BJP ने किया MP का विकास, आगे भी प्रदेश को बनाएंगे समृद्धशाली': शिवराज

Edited By suman, Updated: 19 Nov, 2018 06:52 PM

bjp did the development of mp will make the state

CM शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली में भाजपा प्रत्याशी तेजीसिंह राजपूत के  समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकालकर पहले विकासशील,...

सागर: CM शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली में BJP प्रत्याशी तेजीसिंह राजपूत के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकालकर पहले विकासशील, फिर विकसित प्रदेश बनाया और अब प्रदेश को समृद्धशाली बनाएंगे। उनकी सरकार ने लगातार प्रदेश में विकास का काम किया और आगे भी यह विकास जारी रहेगा।

PunjabKesari


उन्होंने सागर जिले में चल रही विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जिले के किसानों को पानी देने के लिए 4748 करोड़ रुपये की बीना सिंचाई परियोजना शुरू की गयी है। इसके अलावा अन्य परियोजनाएं भी चल रही हैं। इन परियोजनाओं से किसानों की एक-एक इंच जमीन पर सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि '15 वर्षों में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर पहले विकासशील, फिर विकसित प्रदेश बनाया है। अब मध्यप्रदेश को समृद्धशाली प्रदेश बनाएंगे। हमारी सरकार समृद्ध मध्यप्रदेश में महिलाओं का सशक्तिकरण करेगी, बेटे-बेटियों की फीस भरेगी। हमारी सरकार हर वर्ग का विकास करेगी।'

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!