Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Oct, 2026 05:57 PM

इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला है।
इंदौर (सचिन बहरानी) इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला है। मिश्रा ने पटवारी की तुलना ‘राजनीति की मेल राखी सावंत’ से करते हुए कहा कि जिस तरह राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग-अलग तरह की गतिविधियां करती हैं, उसी तरह जीतू पटवारी भी आए दिन बयानबाजी और गतिविधियों के जरिए सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी सार्वजनिक मंचों के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए लगातार भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को निशाना बनाते रहते हैं।
दरअसल, इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर तीखा और विवादित बयान दिया है। सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी को ‘राजनीति की मेल राखी सावंत’ बताते हुए कहा कि जिस तरह राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग-अलग तरह की गतिविधियां करती हैं, उसी तरह जीतू पटवारी भी राजनीति में चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन बयानबाजी करते हैं।
मिश्रा ने आरोप लगाया कि पटवारी सार्वजनिक मंचों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर बयान देते रहते हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष के मुताबिक, पटवारी हर मुद्दे में राजनीति तलाशते हैं और इसी वजह से लगातार बयान देकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। अब इस बयान पर कांग्रेस और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की ओर से क्या
प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सभी की नजरें हैं।