Edited By meena, Updated: 07 Jun, 2026 11:25 AM

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां रांझी थाना क्षेत्र में भाजपा नेत्री की गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। भाजपा नेत्री को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था....
जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां रांझी थाना क्षेत्र में भाजपा नेत्री की गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। भाजपा नेत्री को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरु की है।
मामला शोभापुर इलाके का है। यहां भाजपा नेत्री संगीता रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, देर रात उनके घर के बाहर कुछ विवाद चल रहा था। हंगामा और शोर-शराबा सुनकर संगीता रजक घर से बाहर निकली। संगीता रजक अपने बचाव के लिए घर में रखी लाइसेंसी बंदूक भी साथ ले आई। लेकिन वह अपनी गैलरी में पहुंची ही थीं कि अचानक वहां गोली चलने की आवाज आई। गोली सीधे संगीता रजक को लगी और वह वहीं जमीन पर गिर पड़ी। खून से लथपथ संगीता रजक को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान न बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बात की जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या है या मर्डर है।